Aliya khan

Add To collaction

मौत के सौदागर




एक लड़की पसीने से लथपथ सड़क पर बेतहाशा दौड़ती जा रही थी। उसकी साँसे भागते-भागते फूलने लगी थी। उसके पैरों में अब इतनी जान नहीं बची थी कि वो और भाग सके, पर वो थी कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। अपने शरीर की पूरी ताकत लगाकर ऐसे भाग रही थी जैसे कि अगर वो एक पल के लिए रुकी तो उसका सामना मौत से हो जाएगा। 


भागते हुए उसे ट्रेन की आवाज आने लगी तो वो ट्रेन की तरफ भागने लगी। वो जितना तेजी से भाग सकती थी उतनी तेजी से ट्रेन के पीछे भाग रही थी। उसकी आँखों मे अजीब सा ख़ौफ़ था, होंठ और गला सूख चुका था। पसीने से उसके कपड़े तर हो चुके थे। तभी एक गाड़ी भी ट्रेन के समानांतर चलने लगी जिसे देख कर उस लड़की के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी। 


गाड़ी में बैठे हुए एक आदमी ने, सीट पर पड़ी बंदूक हाथ में लेकर उस लड़की पर निशाना लगाया। उसने गोली चलाई, गोली लड़की के पैर में लगी। आदमी हँसते हुए बोला,, 'साली ने बड़ा भगाया था, अब देखता हूँ कैसे उड़ती है, अब भाग न, भाग,!


ट्रेन में गेट पर लगभग 25 साल का एक दुबला-पतला लड़का ये सब देख रहा था। जब उसने देखा कि भाग रही लड़की को गोली लग गयी है तो मामले को समझते उसे देर नहीं लगी। उसने सोचा ये लोग अच्छे तो लग नही रहे हैं। इसके साथ, ये लोग कुछ गलत हरकत करने की तो नही सोच रहे, ये बात दिमाग में आते ही वो ट्रेन से कूद गया। 


लड़का, उस लड़की के पास जाकर खड़ा हो गया। गाड़ी से वो लोग भी उतर कर उस लड़की के पास आ गए और लड़के को उसके पास खड़ा देख कर वो उस लड़के से बोले, क्यों बे? अपनी जान से तुझे प्यार नही है, जो यहाँ आ कर खड़ा हो गया है।   चुपचाप, जहाँ से आया है, उल्टे पैर वहीं लौट जा। हमारे बीच में मत आ, नहीं तो फोकट में ही तू मारा जाएगा। 


उनमें से एक, जो इनका लीडर था वो गाड़ी की बोनट पर हाथ रखते हुए उसे अपनी उंगली से इशारे से बोलता है, ओये हीरो! चल निकल यहां से।


अभी वो इतना ही बोला ही था कि उसके माथे के ठीक बीचों-बीच एक होल बन गया। ये सब इतनी जल्दी हुआ कि आस-पास के लोगों कुछ समझ ही नही आया कि उसके साथ क्या हुआ? 


सभी हैरानी से देख रहे थे और कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक-एक करके सभी धरती पर गिरे पड़े थे। ये उस लड़के ने ही किया था। वो लड़की एक टक उसे देखती ही रह गयी। 


उसने उस लड़की को गोद मे उठाया और पास ही खड़ी हुई गाड़ी में उसे सीट पर बिठाया। उसकी सीट-बेल्ट बांधी और गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और गाड़ी को हॉस्पिटल की ओर तेजी से दौड़ा दी। 


                   क्यों मरना चाहते हैं वो लोग उस लड़की को?   ऐसा क्या हुआ था जो वो लोग उसकी जान लेना चाहते हैं? आखिर कौन हैं ये लोग? कौन मारना चाहता है इस लड़की को? 

वो लड़का कौन था जिसने उसे बचाया? 


----,,, जानने के लिए अगला भाग जरूर पढें।



आलिया खान




   22
6 Comments

sunanda

25-Apr-2023 01:30 PM

very nice mam

Reply

वानी

08-Apr-2023 10:41 PM

बहुत खूब मेम

Reply

Seema Priyadarshini sahay

04-Mar-2023 09:24 PM

आलिया मैम बहुत अच्छी कहानी की शुरुआत बधाई और शुभकामनाएं

Reply